ब्रेकिंग

पुष्टिमार्ग के इतिहास में पहली बार: षष्ठ पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल जी महाराज ने लॉन्च किया आधुनिक ‘हिंदू टिप्पणी कैलेंडर।

200462

भारतीय नव संवत्सर 2083 के शुभ अवसर पर वैष्णव समाज के लिए एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है। पुष्टिमार्ग की समृद्ध परंपराओं को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए षष्ठ पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री द्वारकेश लाल जी महाराज ने पुष्टिमार्गीय ‘टिप्पणी’ को एक नए और आकर्षक कैलेंडर का स्वरूप प्रदान किया है।

पुष्टिमार्ग के इतिहास में यह पहली बार है जब सदियों पुरानी पोथी वाली ‘टिप्पणी’ को दीवार पर सजने वाले आधुनिक कैलेंडर का रूप दिया गया है। अक्सर वैष्णव परिवारों में तिथियों और उत्सवों को लेकर संशय की स्थिति रहती थी, जिसे दूर करने के लिए महाराज श्री ने यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और पूरे समाज में सेवा-प्रणाली में एकरूपता लाना है।”

महाराज श्री की आज्ञा से इस विशेष कैलेंडर का वितरण पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभु की सेवा और उत्सवों की जानकारी सहजता से पहुँच सके।

अब हर वैष्णव परिवार एक ही मानक गणना के अनुसार प्रभु की सेवा और व्रतों का आनंद ले सकेगा।

आज रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीजी की नगरी नाथद्वारा में इस कैलेंडर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर बृजवासी ग्वाल-बाल, युवा नेता और वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह गोरवा, संदीप सनाढ़य, श्रीजी शरण, रिंकू सनाढ़य, योगेश जोशी, लव सनाढ़य, कन्हैयालाल सालवी, सचिन सनाढ़य, मोहन मीणा, भगवान दास सनाढ़य, मनोज शर्मा (छोटू भाई), गोपाल वर्मा और मोहित कसेरा जैसे गणमान्य जन मौजूद रहे।”

“यह आयोजन न केवल धर्म और तकनीक के बेहतर समन्वय का उदाहरण है, बल्कि वैष्णव एकता की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *