राजस्थान पुलिस महानिदेशक के आदेश पर आज सुबह राजसमंद जिला कारागृह में हड़कंप मच गया। ASP महेन्द्र पारीक और SDM ब्रजेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेल में औचक दस्तक दी। RAC और जेल सुरक्षा बल के साथ टीम ने सभी बैरक, सेल्स और बंदियों के सामान की गहनता से जांच की। जेल के लंगर, स्नानागार और शौचालयों तक को बारीकी से खंगाला गया। ASP महेन्द्र पारीक ने कहा कि जेलों में अनुशासन और सुरक्षा पुख्ता रखने के लिए ऐसी औचक कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी। फिलहाल, राजसमंद जेल में सुरक्षा मानक पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं।
राजसमंद जिला कारागृह में पुलिस-प्रशासन का ‘मेगा सर्च ऑपरेशन’, बैरकों से लेकर लंगर तक की गहन तलाशी।
