ब्रेकिंग

राजसमन्द के आरवाड़ा स्कूल खेल मैदान को मुक्त कराने की जंग: ग्रामीण गांधीवादी तरीके से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बैठा धरने पर

169546

राजसमंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां शिक्षा के मंदिर और बच्चों के भविष्य यानी ‘खेल मैदान’ को बचाने के लिए एक व्यक्ति को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ी है। ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के आरवाड़ा राजकीय स्कूल में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन की सुस्ती अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है।

मामला आरवाड़ा राजकीय स्कूल के खेल मैदान का है, जो लंबे समय से अवैध कब्जे की चपेट में है। प्रदर्शनकारी का आरोप है कि जिला और पुलिस प्रशासन को बार-बार शिकायत देने के बावजूद, राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

थक-हारकर आज पीड़ित ने गांधीवादी तरीके से आमरण अनशन का रास्ता चुना है। जो आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया हे। अनशनकारी का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण अब उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अतिक्रमण हटाने के आदेश और निश्चित तारीख की प्रति नहीं मिल जाती, उनका यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *