ब्रेकिंग

राजसमन्द सांसद मेवाड़ की केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भेंट

169135-2

नई दिल्ली में राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास, शैक्षणिक अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र में स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर नए अवसरों के सृजन पर भी जोर दिया गया, ताकि राजसमन्द के युवाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाया जा सके।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इस दौरान राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं प्राथमिकताओं से माननीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं एवं भावी संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

माननीय मंत्री जयंत चौधरी ने सभी विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है और राजसमन्द जैसे क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *