राजसमन्द भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द विधानसभा के “बडारडा-पिपरडा” शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में पहुंचे विधानसभा प्रभारी प्रकाश अहीर ने संगठन विस्तार और स्थानीय कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। अहीर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस लें।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भावेश कुमावत, शक्ति केंद्र संयोजक गिरिराज श्रीमाली, चुनीलाल, पूर्व जिला मंत्री बेनीराम, प्रहलाद कुमावत, शेषमल कुमावत, चंद्रकांत पालीवाल, मुकेश बागोरा, विक्रम सिंह, पवन कुमावत, शंकर खटीक, नाथु सिंह सोलंकी, राधेश्याम सुथार, रतन खटीक आदि बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
