ब्रेकिंग

राजसमन्द के गोगाथला में ‘स्वच्छता और शिक्षा’ की नई उड़ान: बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त गांव का लिया संकल्प।

राजसमंद जिला परिषद राजसमंद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा के निर्देशन में ‘स्वच्छता और शिक्षा एक नई उड़ान’ अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगाथला में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​प्रशासक छोगालाल सालवी की अध्यक्षता एवं जिला स्वच्छता समन्वयक नानालाल सालवी के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलिथीन कचरा संग्रहण कर बोतलों में भरकर जमा किया। बच्चों के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पेन और कॉपियां देकर सम्मानित किया गया।

​अतिथियों ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और ‘वेस्ट टू आर्ट’ (कचरे से कलाकृति) बनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का हिस्सा बनने और प्लास्टिक मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार बोहरा, शिक्षकगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *