ब्रेकिंग

सुरक्षित प्रसव के लिये आमजन के विश्वास का केन्द्र बना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवा

637412

सुरक्षित प्रसव के लिये जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमजन के लिये विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केलवा में केलवा क्षेत्र के अलावा कुम्भलगढ़ ब्लाॅक के चारभुजा क्षैत्र, आमेट ब्लाॅक तक की गर्भवती महिलाओं का प्रसव केलवा सीएचसी पर होता है।

संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ सुरेन्द्र निठारवाल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को 24ग7 गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान की जाती है। जिसमें संस्थान की प्रसाविका मीना सोनी, श्यामादेवी और मन्जू कण्डारा महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है साथ ही नर्सिंग आॅफिसर रेखा रजक, सन्जू मीणा, नीलम, यशवन्त सालवी सहयोग करते है।

संस्थान में मुख्यतः आत्मा, आगरिया, ढेलाणा, सापोल, मुण्डोल,पुठोल, धांयला, मादड़ी, देवपूरा, भगवान्दा खुर्द, बामण टूकड़ा, पसुन्द, पड़ासली सहित आमेट व चारभुजा के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव – ढ़ाणियों के ग्रामीणो का सुरक्षित प्रसव के लिये इस संस्थान पर विश्वास कायम है।

संस्थान का लेबर रूम लक्ष्य सर्टीफाइड है जिसके तहत लेबर रूम में पर्याप्त जगह, वेंटिलेशन, प्रसुता के लिये निजता की व्यवस्था, और साफ – सफाई, संक्रमण नियंत्रण के लिये बाॅयोवेस्ट नियमो का पालन, हाथ धोने की उचित सुविधा उपलब्ध है। संस्थान पर सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईंयो और उपकरणो की उपलब्धता के साथ ही संस्थान पर प्रसूता महिला के साथ शालीन व्यवहार किया जाता है। प्रसव के दौरान प्रत्येक गर्भवती महिला का चिकित्सकीय प्राॅटोकाॅल के अनुसार प्रसव सुनिश्चित किया जाता है।

संस्थान प्रभारी ने बताया कि संस्थान पर वर्ष 2021 मंे 1290, वर्ष 2022 में 1338, वर्ष 2023 में 1252, वर्ष 2024 में 1349, वर्ष 2025 में 1371 गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव करवायें गये है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *