ब्रेकिंग

डॉक्टर्स डे पर डोरा किड्स प्री स्कूल में हुआ विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, नन्हे बच्चों ने डॉक्टरों का किया सम्मान –

561154

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर डोरा किड्स प्री स्कूल, राजसमन्द में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल कावड़िया एवं डॉ. सीमा कावड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विमल कावड़िया एवं डॉ. सीमा कावड़िया ने नन्हे बच्चों को अच्छी सेहत, संतुलित आहार, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल तथा दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित हाथ धोने, पौष्टिक भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डोरा किड्स प्री स्कूल की डायरेक्टर सीमा जोशी ने दोनों अतिथि डॉक्टरों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समाज के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं आकर्षक क्षण तब रहा जब नन्हे बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए डॉक्टर्स डे ग्रीटिंग कार्ड दोनों डॉक्टरों को भेंट किए। बच्चों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास से डॉक्टर भावुक हो गए और उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *