राजसमंद जिले की नाथद्वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से करीब 262 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में नाथद्वारा पुलिस की टीम अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गुंजोल चौराहे पर नाथद्वारा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार को जब रुकने का इशारा किया गया, तो तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस जाब्ते को चकमा देकर रॉन्ग साइड में कार दौड़ाने लगे।

पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा शुरू किया। थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने साहस का परिचय देते हुए ‘स्टॉप स्टिक’ (Stop Stick) का इस्तेमाल किया, जिससे कार का टायर पंक्चर हो गया। टायर फटने के बावजूद तस्करों ने डिवाइडर से टकराते हुए कार को भगाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार करज्याघाटी के पास पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
कार की तलाशी लेने पर पुलिस भी दंग रह गई। गाड़ी के अंदर 17 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 262.400 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को कार से अलग-अलग नंबरों की 7 फर्जी नंबर प्लेट्स भी मिली हैं
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:
पुलिस ने NDPS एक्ट और BNS की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए तस्करों से अब यह पूछताछ की जा रही है कि वे यह माल कहाँ से लाए थे और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रिपुदमन सिंह, मदन सिंह और अन्य जाब्ते की मुख्य भूमिका रही।
