ब्रेकिंग

ग्राम रथ से जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेंगी हर गाँव-गली: कुंभलगढ़ विधायक राठौड़

323744

राजसमंद विधानसभा क्षेत्र कुंभलगढ़ की ग्राम पंचायत उमरवास में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, पशुपालकों और आमजन के कल्याण एवं उत्थान के लिए सतत कार्य कर रही है। ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विगत दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से वंचित पात्रजनों के आवेदन मौके पर ही तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है।

विधायक राठौड़ ने दिए राहत के निर्देश:

विधायक राठौड़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है। ग्रामीणों द्वारा गैस सप्लाई में अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने मौके पर ही विकास अधिकारी कुंभलगढ़ मांगीलाल गुर्जर को संबंधित एजेंसी एवं रसद विभाग से समन्वय कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को वीबी रामजी योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसान प्रताप सिंह थोरिया खेड़ा को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम बेसलाइन सर्वे एवं वर्ष 2047 तक विकसित ग्राम हेतु आकांक्षा सर्वे में कुंभलगढ़ के जिले में प्रथम रहने पर विधायक राठौड़ ने उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों की टीम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चारभुजा सोहनलाल गुर्जर ने कहा कि उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी द्वारा प्रत्येक कैंप में प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा सभी विभागीय कार्मिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कला-जत्थों की प्रस्तुति से हुई शुरुआत:

विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कला जत्था की प्रस्तुतियों से हुई, जिनके माध्यम से किसान सम्मान निधि, फसल बीमा तथा मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का एक व्यापक प्रयास है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार गढ़बोर सेवाराम जटिया, थाना अधिकारी गढ़बोर, रथ प्रभारी कृषि अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी राजेश जोशी, लक्ष्मीनारायण कुमावत, प्रशासक श्यामा, उप सरपंच महावीर सिंह, शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह चुंडावत, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश जांगिड़, एसबीएम शाखा से नरेश जोशी, मनीष सालवी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *