हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स द्वारा सीएसआर पहल के तहत राजपुरा पंचायत के राजपुरा, राजपुरा खेड़ा और माली खेड़ा गांवों में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1.8 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है जिससे राजपुरा और आसपास के क्षेत्रों के 2 हजार से अधिक निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स के चीफ कम्युनिटी ऑफिसर वार सिंह, सीएसओ जन्मेजय सिंह, हेड मिल एसके माइन कैलाश राम जाट, हेड सीएसआर अभय गौतम, प्रशासक, राजपुरा हीरा लाल गाडरी, प्रशासक समिति सदस्य, राजपुरा ललित जाट , प्रधानाचार्य राजपुरा विद्यालय सुरेश पीपला , प्रधानाचार्य माली खेड विद्यालय उषा साथ ही अन्य सामुदायिक हितधारक और गांव के प्रतिनिधि, हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी और ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास के इन कार्यों में स्कूलों के खेल मैदानों का विकास, सामुदायिक भवन का निर्माण, नई सीसी सड़कें, जल निकासी की सुविधा, माली खेड़ा स्कूल का नवीनीकरण और एक आदर्श श्मशान घाट का निर्माण शामिल है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। खेल, शिक्षा, स्वच्छता और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया गया है।
