ब्रेकिंग

राजसमंद: 101 वरिष्ठ नागरिक हवाई मार्ग और 1074 ट्रेन से करेंगे नि:शुल्क तीर्थ यात्रा

545347

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत राजसमंद जिले के यात्रियों के चयन हेतु गुरुवार को जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से रेल एवं हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करने वाले पात्र वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया।

देवस्थान विभाग के मुन्तजिम तिलकेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा क्रमांक 119.00 की अनुपालना में प्रदेश के कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न चिन्हित धार्मिक स्थलों की निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। इनमें 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग तथा 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से यात्रा कराई जाएगी। योजना के अंतर्गत यात्रा, आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं सहित सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

जोशी ने बताया कि राजसमंद जिले से कुल 2728 वरिष्ठ नागरिकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन एवं कंप्यूटराइज्ड आयोजित लॉटरी में जिले के 821 वरिष्ठ नागरिकों का रेल मार्ग तथा 101 वरिष्ठ नागरिकों का हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया है। यात्रा का सम्पूर्ण व्यय सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *