विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास, पशुपालकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ
राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को एक और नई दिशा मिली है। नगर क्षेत्र धोईन्दा (मेहता मंगरी) में बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के नवीन भवन का भव्य शिलान्यास किया गया। राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर इस नवीन…
