कांकरोली द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास की धूम: राजभोग में चंदन का बंगला, तो शयन में सजे ‘शरद रास’ के मनोरथ
कांकरोली स्थित पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ श्री द्वारकाधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास के 15वें दिन भव्य मनोरथों का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे राजभोग दर्शन में प्रभु के लिए गर्भ गृह में भव्य ‘चंदन का बंगला’ सजाया गया। इस दौरान गोस्वामी श्री वागीश कुमार जी महाराज ने प्रभु की महाआरती की। प्रभु ने मस्तक…
